Wednesday, June 3, 2009

10 लाख में कौमार्य बेचने वाली महिला ने अपना अनुभव लिखा

रोमानिया की 18 वर्षीय छात्रा एलिना पर्सिया ने मधुरजनी के अपने पहले अनुभव को सार्वजनिक किया है. एलिना पर्सिया उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होने अपनी पढाई के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने कौमार्य की बोली लगाई थी.

उसके बाद इटाली के एक व्यापारी ने 10 लाख रूपयों की बोली लगाकर एलिना पर्सिया के साथ एक रात बिताने का मौका पाया था. अब एलिना ने उस व्यापारी के साथ हुए अपने अनुभव का वर्णन करते हुए लिखा है कि मैं उससे वेनिस में मिली थी और हमने अपनी रात्री एक मँहगे होटल में बिताई थी. उससे पहले हम वेनिस घूमने भी गए.

एलिना ने कहा कि वह व्यापारी 45 वर्ष का है, लेकिन उसकी उम्र काफी कम लगती थी. एलिना ने स्वीकार किया कि मुझे उससे लगाव हो गया इसलिए मधुरजनी के पलों के दौरान मैं खुश थी.

दूसरे दिन उन्होनें एक सामान्य दम्पत्ति की तरह साथ-साथ नाश्ता भी किया.

एलिना रोमानियन विश्वविद्यालय की कम्प्यूटर साइंस की छात्रा है. उनके पास अपनी पढाई को आगे बढाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए पैसे जुटाने के लिए उन्होने अपने कौमार्य की बोली लगवाई थी.

No comments:

Post a Comment