Wednesday, June 3, 2009

5 ऐसे झूठ जो आपके पति आपसे कहते हैं!

अगली बार जब आप अपने पति के साथ हों और अपनी अथवा अपनी चीजों और पसंद की प्रशंसा सुनें तो खुश होने के साथ साथ एक बात पर अवश्य गौर करें – पुरूष अच्छी तरह से जानते हैं कि उनकी महिला मित्र या पत्नी को कैसे खुश रखना है!

प्रस्तुत है पाँच ऐसे झूठ जो आपके पति आम तौर पर आपसे कहते होंगे:

नहीं तुम मोटी तो नहीं लग रही:

यदि आप अपने पति से यह पूछ रही हैं कि इस नई ड्रेस में आप कैसे लग रही हैं तो आपके पति क्या जवाब देंगे? आप स्वयं जानती हैं कि उनका जवाब क्या होगा. आप उनसे पूछेंगी कि क्या आप इस ड्रेस में मोटी लग रही हैं? तो उनका जवाब यही होगा - नहीं तुम मोटी तो नहीं लग रही.

सच्चाई आप और आपके पति दोनों जानते होंगे.

यह साड़ी तुम पर बहुत अच्छी लग रही है:

आपने कोई नई साडी पहनी और अपने पति से पूछा कि यह साडी आप पर कैसी लग रही है तो चाहे पसंद आए या ना आए 90% पति यही कहेंगे कि यह साडी तुम पर बहुत फब रही है.

तुम मिस यूनिवर्स से कम नही:
बहुतों बार आपने अपनी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाते हुए देखी होगी. आपके पति आपसे कहें कि आप दुनिया में सबसे सुंदर हैं तो यह उनके लिए सच भी हो सकता है. आखिर वे आप से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन पुरूष जानते हैं कि यह महिलाओं को खुश करने का एक सबसे सरल उपाय है.

अरे मुझे रब ने बना दी... बेहद अच्छी लगी:
यह बात पतियों पर तो नहीं लेकिन बॉयफ्रेंड पर अच्छी तरह से लागू होती है. शायद ही कोई लडका ऐसा होगा जो अपनी गर्लफ्रेंड के आगे ऐसा कहे कि उसे रोमांटिक फिल्में पसंद नहीं आती.

आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ रब ने बना दी.. देखने जाएँ तो बहुत सम्भव है कि वह सीट पर बैठा यह सपना देख रहा होगा कि इस रोमांटिक फिल्म के खत्म होने के बाद खुश गर्लफ्रेंड का साथ उसके लिए कितना सुहाना होगा!

सॉरी:
एक शब्द और सबसे सरल. यह वह झूठ है जो लगभग हर पति अपनी पत्नी से बोलता है. गलतियाँ तो सभी से होती हैं, लेकिन मान कर चलिए यह एक शब्द पुरूषों का सबसे बडा हथियार है! सच हो या झूठ पर यह हमेशा काम करता है.

No comments:

Post a Comment