Wednesday, June 10, 2009

सेक्सुअल पावर बढ़ाने वाले फूड का क्रेज

ज्यादा दिन पुरानी बात नहीं है, जब हमारे देश में सेक्स के बारे में बातचीत करना ठीक नहीं माना जाता था। अब लोग सेक्स के बारे में बात करने लगे हैं। अभी तक

अनछुए इस पहलू की ज्यादा जानकारी लेने की चाह में कुछ लोग वेबसाइट सर्च कर रहे हैं, तो कुछ लोग बुकस्टोर्स की खाक छान रहे हैं। अब लोगों को लगने लगा है कि सेक्स कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसे कागज के टुकड़े में बंद करके रखा जाए।

हाल ही शादी के बंधन में बंधे सूर्या सिंह सेक्स से जुड़ी नई-नई जानकारियां लेने की चाहत में रोजाना इंटरनेट पर काफी वक्त बिताते हैं। उनका मानना है, 'हमारी ससायटी में सेक्स के बारे में बात करना हमेशा से टैबू माना जाता है, लेकिन आजकल के पढ़े-लिखे लोग इस बारे में बात करने में कोई शर्म महसूस नहीं करते।' क्या आपने ऐसी रेसिपीज़ के बारे में सुना है, जो सेक्सुअल पावर बढ़ा देती हैं? उत्साहित सूर्या बताते हैं, 'मैंने इंटरनेट पर ऐसी कुछ रेसिपीज़ के बारे में पढ़ा है। मैं इन्हें ट्राई करने के लिए बेताब हूं।'

अपने स्पाइसी टेस्ट और फ्लेवर की वजह से मिर्च को कामोत्तेजक माना जाता है। माना जाता है कि चंदन और केसर को दूध में डालकर पीने से कामोत्तेजना बढ़ती है। सेक्स बढ़ाने वाली चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए आयशा गुप्ता ने एक किताब का सहारा लिया। कॉर्परट सेक्टर से ताल्लुक रखने वाली आयशा बताती हैं, 'उस किताब में डिटेल दी गई है कि क्या खाने से कैसा मूड हो जाता है। इसके अलावा मैं टेलिविजन पर इससे जुड़ा एक शो भी देखती हूं। उससे मुझे पता लगा है कि चॉकलेट भी एक बहुत अच्छा कामोत्तेजक होती है।'

लेकिन क्या लोग इन फूड्स को लेकर अवेयर हैं? क्या वे रेस्तरां में जाकर कामोत्तेजक फूड की मांग करते हैं? एक जानी-मानी होटल चेन के हेड शेफ बताते हैं कि आजकल लोग अपनी डेली लाइफ में काफी बिजी हैं। थोड़ा वक्त होने पर वे बाहर खाना खाने आते हैं। हालांकि वे हेल्थ कॉन्शस हैं, लेकिन अभी उन्हें कामोत्तेजक फूड की जानकारी नहीं है। कम से कम उनके यहां तो किसी ने ऐसे फूड की कभी डिमांड नहीं की।

इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं, जो कामोत्तेजक फूड के बारे में पढ़कर उसकी डिमांड करने लगे हैं। इससे आइडिया लगाया जा सकता है कि आजकल के लोग ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं!

प्यार एक बीमारी है, इलाज है सेक्स

लंदनः सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यही सच है। डॉक्टरों ने मान लिया है कि प्यार एक बीमारी है और इसका इलाज सेक्स है।



यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल की डॉ. लेसेल डॉसन ने एक रिसर्च के आधार पर यह नतीजा निकाला है। उनका कहना है कि प्यार नामक यह बीमारी तब ज़्यादा महसूस होती है जब लोगों को अपना प्यार ज़ाहिर करने का मौका नहीं मिलता। इसकी वजह से गुस्सा, फ्रस्ट्रेशन और यहां तक कि मानसिक रोग भी हो सकते हैं।

डॉ. डॉसन के मुताबिक एक अमीर आदमी को एक नौकर से प्यार हो गया, लेकिन उन्हें यह प्यार ज़ाहिर करने की इजाज़त नहीं थी, तो लव सिकनेस साफ नज़र आई। डॉ. डॉसन के नतीजे एक किताब में छपे हैं, जिसका नाम है - लव सिकनेस ऐंड जेंडर इन अर्ली मॉडर्न इंग्लिश लिटरेचर।

डॉ. डॉसन ने कहा कि सेक्स के ज़रिए प्यार करने वालों के शरीर से नुकसानदायक तत्व बाहर निकल जाते हैं। यही नुकसानदायक तत्व बीमारियों की वजह बनते हैं।

चीन का सेक्स थीम पार्क

पेइचिंग ।। सेक्स से जुड़े टॉपिक्स पर सार्वजनिक चर्चा पर सामाजिक पाबंदी वाले देश चीन में नग्न मानव की मूर्तियों का प्रदर्शन करने वाला

सेक्स थीम पार्क विवाद का सबब बन गया है। यह पार्क सेक्स की तकनीक की वर्कशॉप कहा जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक चोंगकिंग में चीन के पहले सेक्स थीम पार्क लैण्ड का उद्घाटन होना है, लेकिन इसका विरोध कर रहे लोगों को उम्मीद है कि यह पार्क नहीं खुल सकेगा।

पार्क के मैनेजर लू ने अखबार से कहा कि लोगों के भले के लिये यह पार्क बनाया जा रहा है। हम वयस्क लोगों की सफल सेक्स लाइफ में मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश यौन वर्जनाओं से घिरा है, लेकिन लोगों को इसके बारे में और जानकारी हासिल करने की जरूरत है। इस पार्क में सेक्स के इतिहास और तरीकों के बारे में जानकारी दिये जाने के साथ-साथ एक महिला की लगभग नग्न मूर्ति स्थापित की गई है।

इस पार्क की शुरुआत की घोषणा से देश के विभिन्न स्थानों से विरोध की लहर उठने लगी हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोगों ने इस पार्क के खिलाफ राय जाहिर की है। अधिकारियों ने भी इसे लेकर अपनी फिक्र का इजहार किया है।

ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडंट्स का न्यूड फोटोशूट

लंदनः ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडंट का न्यूड फोटोशूट इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल चैरिटी के उद्देश्य से किए गए


इस न्यूड फोटोशूट में स्टूडंट बिल्कुल नग्नावस्था में हैं।

इस फोटोशूट में यूनिवर्सिटी के 60 अंडर ग्रैजुएट्स स्टूडंट्स ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि यह फोटोशूट यूनिवर्सिटी कैंपस में ही किया गया है और और सभी फोटो ब्लैक ऐंड वाइट हैं।

फोटोशूट में स्टूडंट्स को लाइब्रेरी में, यूनिवर्सिटी की लॉबी में,म्यूजिक क्लास में और सैर करते हुए न्यूड अवस्था में दिखाया गया है। इस न्यूड कैंलिडर के लिए फोटोशूट करने की एक खास वजह है। स्टूडंट्स ने तीसरी दुनिया के गरीब देशों की मदद के लिए धन इकट्ठा करने के उद्देश्य से यह फोटोशूट किया है।

फोटोशूट में हिस्सा लेने वालीं फिजिक्स की 20 वर्षीय स्टूडंट रोज़ी बट्टी इससे काफी उत्साहित हैं। बट्टी की फोटो कैलिंडर के कवरपेज पर और अंदर के दो पेजों पर हैं। बट्टी ने फोटोशूट के बारे में बताते हुए कहा कि अपने दोस्तों के साथ इस फोटोशूट में हिस्सा लेकर काफी अच्छा लगा। नदी पर शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने कहा- हम सुबह साढ़े 5 बजे नदी पर शूट के लिए पहुंचे थे और मुझे पूरी उम्मीद है कि आसपास की लोग भी अपने हॉल की खिड़कियों से हमें शूट करते हुए देख रहे होंगे।

Monday, June 8, 2009

सेक्स लाइफ को बेहतर बनाती हैं हाई हील्स

लंदन।। अक्सर कहा जाता है कि ऊंची और पतली-लंबी हील वाले चप्पल लेडीज़ के पैरों को नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन अब एक्सपर्ट्स


की राय इससे हटकर है। उनका कहना है कि फ्लैट चप्पलें या शूज़ खतरनाक साबित हो सकते हैं। पड़ गए न उलझन में! दरअसल, उनका मानना है कि हील वाले शू महिलाओं की सेक्स लाइफ को बेहतर बनाते हैं।

क्या आपको पता है कि फ्लैट शू पैरों, जांघों, पीठ में दर्द और आर्थराइटिस जैसी समस्या को जन्म देती है? शायद आपने अब तक यह सुना या पढ़ा होगा कि ये सारी समस्याएं केवल हील वाले चप्पलों से होती हैं। इटली के रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि जो महिलाएं एक से दो इंच वाले हील की चप्पलें या शू पहनती हैं वे ज्यादा फन और इन्जॉय करती हैं। हील वाले चप्पच पहनने से बॉडी पॉस्चर में पेल्विक फ्लोर मसल्स बेहतर होता है, जो शरीर में बेहतरीन उत्तेजनाओं का संचार करता है। क्यों, है न पते की बात?

विशेषज्ञों का कहना है कि तकरीबन पिछले चार वर्षों से उन्हें फ्लैट शू की वजह से बढ़ते प्रॉब्लम्स की ढेरों शिकायतें मिल रही हैं। वे कहते हैं कि फ्लैट शू लंबे समय के लिए नुसानदेह साबित हो सकते हैं। अगर आइडीअल हील साइज़ की बात करें तो एक इंच की साइज़ बेहतर है।

...तो आप क्या चाहती हैं, क्या एक इंच की हील के लिए आप हैं तैयार?

सेक्स रिलेशन रहें बरकरार

शादी के कुछ वक्त बाद तक तो सभी कपल्स की सेक्स लाइफ जबर्दस्त रहती है, लेकिन ऐसे जोड़ियां कम ही होती हैं, जिनके रिलेशन में बेबी होने के


बाद भी उतनी ही गर्मी बरकरार रहती है। जाहिर सी बात है कि बच्चा होने के बाद पैरंट्स को अपना काफी वक्त उसकी देखभाल में खर्च करना पड़ता है। बच्चा रात को देर से सोता है और सुबह को जल्दी उठ जाता है। मम्मी उसे ब्रेस्ट फीडिंग कराने, नैपी चेंज करने, नहलाने-धुलाने और मालिश में बिजी रहती है। ऐसे में थकान के साथ-साथ हसबेंड-वाइफ को एक-दूसरे के लिए वक्त मिलना वाकई कम हो जाता है। कई बार प्रेग्नंसी के बाद कुछ वक्त के लिए महिलाओं की सेक्स में रुचि कम हो जाती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बच्चे की वजह से अपनी सेक्स लाइफ पर रोक लगा दें। थोड़ी सावधानी बरत कर आप बच्चे के जन्म की वजह से पटरी से उतर गई अपनी सेक्स लाइफ को दोबारा ट्रैक पर ला सकते हैं।
सेक्सोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. राजन भोंसले कहते हैं, 'किसी भी महिला के लिए प्रेग्नंट होना बिल्कुल अलग अहसास होता है। बच्चा उसके अपने ही शरीर का एक हिस्सा होता है, इसलिए मां और बच्चे में काफी इमोशनल जुड़ाव होता है। ऐसे में कई बार बच्चे की वजह से सेक्सुअल रिलेशन लो प्रायारिटी पर आ जाते हैं। मां बनने के बाद बच्चे की सेहत का ख्याल रखना किसी भी मां की पहली प्रायारिटी होती है। रिलेशनवाइज भी देखा जाए, तो मां बनने के बाद महिला की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो जाती है। इसलिए ज्यादातर मांएं अपनी एनर्जी को पूरी तरह बच्चे का ध्यान रखने में लगाती है। यही वजह है कि वे सेक्स लाइफ पर इतना ध्यान नहीं दे पाती।'

लौट आएगी बहार

हालांकि जब बच्चा कुछ महीने का हो जाता है, जो महिलाएं दोबारा से प्रेग्नंसी से पहले वाली कंडिशन में आ जाती हैं। उन्हें दोबारा से मासिक धर्म होने लगता है और उनके भीतर सेक्स करने की इच्छा दोबारा से जोर मारने लगती है। यह अपनी सेक्स लाइफ को दोबारा से एक्टिव करने का बिल्कुल सही समय है। डॉ. भोंसले बताते हैं, 'कई बार महिलाओं को लगने लगता है कि सेक्स का परपज सिर्फ पेग्नंट होना है, वे भूल जाती हैं कि इसका मेन परपज शादीशुदा कपल के संबंधों में ताजगी बनाए रखना है। कई बार हसबेंड भी बच्चे के जन्म के तुरंत बाद अपनी वाइफ पर सेक्स करने के लिए प्रेशर डालने लगते हैं। उन्हें भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे न सिर्फ महिला को परेशानी हो सकती है, बल्कि उसे सेक्स के प्रति अरुचि भी हो सकती है।'

बनाए रखें रोमांस

रिलेशनशिप काउंसिलर और साइकॉलजिस्ट रचना कोठारी का मानना है कि लव सिर्फ फिजिकल होने की बजाय इमोशनल, स्प्रिचुअल, साइकॉलजिकल भी होना चाहिए। इससे कपल्स को प्रेग्नंसी जैसे वक्त में अपने रिश्तों की गर्मी बरकरार रखने में मदद मिलती है। रचना कहती हैं, 'माना कि बच्चा होने के बाद पैरंट्स की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, लेकिन बावजूद इसके उन्हें साथ में कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे की बर्थ के तुरंत बाद आप बिना रिलेशन बनाए सिर्फ फोरप्ले से ही अपने सेक्स रिलेशन जवां बनाए रख सकते हैं। चाहें तो बैडरूम में म्यूजिक चलाकर और फ्लावर लगाकर रोमांटिक माहौल बना सकते हैं। इस तरह थोड़े वक्त बाद जब आपकी वाइफ के हॉर्मोन में चेंज आएगा, तो आपकी सेक्स लाइफ आसानी से पटरी पर लौट आएगी।' बच्चे के जन्म के बाद कई महिलाओं को वैजाइना में ढीलेपन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में एक्सरसाइज या योगा की मदद से आप अपनी मसल्स को दोबारा से चुस्त कर सकती हैं। कुछ हफ्तों की एक्सरसाइज या योगा प्रैक्टिस के बाद आपकी सेक्स लाइफ में दोबारा से बहार लौट आएगी।

क्या आप जानते हैं?

कई बार बच्चे के जन्म को आसान बनाने के लिए डिलिवरी के वक्त एप्सिटॉमी नाम की छोटी सी सर्जरी की जाती है। यह एक छोटा सा ऑपरेशन है, जिसके तहत बच्चे को आसानी से बाहर निकालने के लिए वैजाइना को थोड़ा बड़ा किया जाता है। कई बार इस ऑपरेशन की वजह से इंटरकोर्स करते वक्त परेशानी या दर्द होता है। हालांकि अगर आप सावधानी बरतें, तो 6 से 8 हफ्ते में इस सर्जरी का असर खत्म हो जाता है और वैजाइना अपनी पुरानी शेप में लौट आती है।

कॉन्डम की तरह काम करता है पुलआउट मेथड

विदेश में कराए गए एक अध्ययन से पता चला है कि प्रेग्नंसी रोकने के लिए पुलआउट मेथड पुरुषों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कॉन्डम जितना ह

ी असरदार है। पुलआउट मेथड पुरानी टेक्नीक है जिसमें सहवास के दौरान स्खलन (ईजैक्युलेशन) से पहले लिंग बाहर निकाल लिया जाता है।

सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक, यह रिपोर्ट कॉन्ट्रासेप्शन नाम के साइंस जर्नल के जून अंक में प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि मेल पार्टनर ईजैक्युलेशन से ठीक पहले पुलआउट करता है तो साल भर में महिला के प्रेगनंट होने की संभावना सिर्फ 4 फीसदी होती है।

रिपोर्ट मे यह भी कहा गया है कि, 'पुलआउट मेथड इस्तेमाल करने पर, असल में, एक साल में लगभग 18 फीसदी जोड़े प्रेग्नंट होंगे। यह दर कॉन्डम के इस्तेमाल से प्रेग्नंसी रोकने की दर से ज्यादा पीछे नहीं है। आम तौर पर कॉन्डम के इस्तेमाल से आदर्श स्थिति में प्रेग्नंसी होने की संभावना 2 फीसदी और सामान्य स्थिति में 17 फीसदी होती है।'

सबसे ज्यादा भेजे जाते हैं एडल्ट एसएमएस

मुम्बई। मुंबई में बसने वाले ज्यादातर लोग शॉर्ट

मेसेज
सर्विस ( एसएमएस ) का इस्तेमाल पार्टनर को रोमैंस के लिए संदेश भेजने में करते हैं। हालांकि मुम्बई और दिल्ली में की गई स्टडी से पता चला है कि एडल्ट कंटेंट भेजने - प्राप्त करने में सबसे ज्यादा 13 फीसदी एसएमएस का इस्तेमाल करते हैं। मार्किट रिसर्च फर्म साइनोवेट ऐंड माइक्रोसाफ्ट की एक ताजा स्टडी से यह निष्कर्ष निकला है। ज्यादातर मुंबई वासी रोमैंस जताने के लिए एसएमएस , एमएमएस ( मोबाइल मेसेज सर्विस ) और आईएम ( इंस्टेंट मेसेज ) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्टडी के मुताबिक संबंध खत्म करने में ( 8 फीसदी ) और नौकरी छोड़ने के लिए ( 5 फीसदी ) एसएमएस , एमएमएस और आईएम का प्रयोग किया गया। एशियन - पसिफिक ( एपेक ) क्षेत्र में किए गए इस रिसर्च से यह पता चलता है कि महानगर के लोग किस तरह अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

मोबाइल से शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने में चीनी और भारतीय आगे हैं। इस काम के लिए चीनी ( 58 फीसदी ) और भारतीय ( 54 फीसदी ) मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। 87 फीसदी लोग मानते हैं कि बच्चों को मोबाइल फोन नहीं देना चाहिए। जापान में 71 फीसदी महिलाएं अपने पतियों के एसएमएस और कॉल हिस्ट्री की जांच करती हैं। भारत में करीब 60 फीसदी महिलाएं और 47 फीसदी मर्द ऐसा करते हैं।

आपसी समझ की 5 बातें जो सेक्स जीवन को बनाती है बेहतर

यह मायने नहीं रखता कि आपमें कितनी ‘क्षमता’ है, लेकिन यह बहुत मायने रखते हैं कि आप और आपकी पत्नी की आपसी समझ कितनी परिपक्व है. यह एक बात है जो सेक्स जीवन में रोचकता बनाए रखती है – आपसी समझ और एक दूसरे का सम्मान.

इसके अलावा कुछ बातें ऐसी हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो सेक्स जीवन में नए रंग भरे जा सकते हैं:

अनहद उम्मीद छोड़े: अपनी पत्नी को पोर्न स्टार ना समझें और ना ही उम्मीद करें कि वे “पोर्न” फिल्मों में दिखाए जाने वाले व्यवहार कर सकती हैं. उन्हें उनके जद में ही रहने दें और यह अहसास ना कराएँ कि वे कमतर हैं और ना ही अनहद उम्मीद रखें.

सेक्सुअल फेंटेसी को गलत नहीं माना गया है लेकिन इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आप अपनी पत्नी के सम्मान को ठेस ना पहुँचाएँ. उनसे पोर्न स्टार की तरफ व्यवहार करने के लिए कहने से उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुँच सकती है.

मोटापे की चिंता: कई महिलाएँ और पुरूष भी अपने साथी के साथ खुलकर पेश आने से हिचकिचाते हैं क्योंकि उन्हें अपने शरीर की वजह से शर्म की अनुभूति होने लगती है.

चाहे कैसा भी हो लेकिन हमारा शरीर हमारी पहचान का हिस्सा है और हम उससे अलग नहीं हो सकते इसलिए खुलकर पेश आएँ और बातचीत करें. अपने साथी को बताएँ कि आप क्यों शर्म महसूस कर रहे हैं और मिलकर रास्ता निकालें. चुप रहने से बात नहीं बनती.

हर पल समान: क्या आप हर दिन एक ही प्रकार का भोजन खा सकते हैं? नहीं. तो फिर एक ही प्रकार के आसन और एक ही जगह पर की गई रतिक्रिडा से सेक्स के प्रति बोरियत उत्पन्न होना स्वाभाविक है.

सेक्स का आनंद तो कहीं भी लिया जा सकता है और इसे शयनकक्ष तक बांध कर ही क्यों रखें? नई जगहों पर जाइए और नए आसन भी आजमाइए.

सिर्फ मैं: सेक्स में “मैं” के लिए कोई जगह नहीं है और जब तक “हम" नहीं होगा तब तक सेक्स जीवन सुखद भी नहीं होगा. केवल अपने आनंद के बारे में ना सोचें परंतु यह सोचें कि किस प्रकार से आप दोनों को समुचित आनंद और मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है.

सेक्स पर आप दोनों का समान अधिकार है और आप दोनों की खुशी, संतुष्टि और सम्मान जरूरी है.

आचार व्यवहार: आप अपने साथी के साथ कैसा व्यवहार करते हैं इसका सीधा असर आपके सेक्स जीवन पर पडता है. यदि आपका दाम्पत्य जीवन ही सुखद नहीं है तो आपका सेक्स जीवन कैसे सुखद हो सकता है.

कोशिश करें कि आप अपने परिवार को यथोचित समय दे रहे हैं और आपकी पत्नी को अहसास कराएँ कि आपको उनकी जरूरत मात्र सेक्स के लिए नहीं है. उनके सम्मान को ठेस ना पहुँचाएँ.

इंसान का 4 करोड़ 70 लाख साल पुराना पूर्वज मिला!


1983 की गर्मियों में एक व्यक्ति को जर्मनी के मैसेल पिट से एक जिवाश्म मिला. उसे वह जिवाश्म थोड़ा अजीब तो लगा लेकिन वह यह नहीं समझ पाया कि इसकी क्या उपयोगिता है. वह उस जिवाश्म को अपने घर ले आया और उसके दो टुकड़े भी कर दिए.

वर्षों तक वह जिवाश्म उस व्यक्ति के पास ही रहा. लेकिन एक दिन नोर्वे के जिवाश्म विशेषज्ञ जोम हरम की नजर उस पर पड़ी और उसके बाद दुनिया को इंसान का अब तक का सबसे पुराना साथी मिल गया.

जोम हरम ने इस जिवाश्म के ऊपर करीब 2 साल तक कार्य किया. वे इस जिवाश्म को देखकर चकित हुए क्योंकि इस जिवाश्म का सिर्फ 5% हिस्सा ही गायब था यानी कि यह जिवाश्म लगभग सम्पूर्ण था.

हाल ही में इस जिवाश्म का प्रदर्शन न्यूयार्क के नैचुरल साइंस म्यूज़ियम मे किया गया. यह जिवाश्म लगभग 4 करोड़ 70 लाख वर्ष पुराना है और इंसानों तथा बंदर, चिपांजी आदि प्राणियों का पूर्वज है.

यह जिवाश्म इंसानों की उत्पत्ति गाथा की खोई हुई कड़ी का एक भाग है. अब हमें पता चल गया है कि वह कौन सा काल रहा होगा जब इंसानों के पूर्वज तथा लैमूर जैसे प्राणियों की जातियाँ अलग हुई होगी. इसके बाद एक शाखा से लैमूर बने और एक शाखा से इंसान.

इस जिवाश्म - जिसे कि “इदा” नाम दिया गया है – के एक पूँछ थी, इंसानों जैसे ही हाथ थे और उसकी आँखे भी आगे की ओर थी जैसे कि बंदरों और इंसानों मे होती है.

अमेरिका की ज्योर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के ब्रायन रिचमंड का कहना है कि – इदा हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है. यह इंसानों के उत्पत्ति शाखा की एक कडी है. इदा उस समय का जानवर थी जब आज की दुनिया आकार ले रही थी. डायनासोर विलुप्त हो रहे थे, हिमालय बन रहे थे और स्तनधारी जीव जंगलों की और जा रहे थे.

Wednesday, June 3, 2009

पुरूष क्यों हो रहे हैं सेक्स के प्रति उदासीन?

“आज बहुत सिरदर्द हो रहा है, आज नहीं” – आम तौर पर माना जाता है कि शयनकक्ष में यह जूमला महिलाएँ इस्तेमाल करती हैं. परंतु एक सर्वे से पता चला है कि इस तरह के बहाने पुरूष भी बनाते हैं और ऐसे पुरूषों की संख्या लगातार बढ रही है.

दुनिया मे पुरूषों का सेक्स के प्रति उदासीन रवैया बढ रहा है. मेनस हैल्थ फोरम द्वारा किए गए एक सर्वे से पता चला कि 18 से 59 वर्ष की आयु के बीच के 15% पुरूषों ने स्वीकार किया कि उन्हें सेक्स में अब रूचि नहीं रही.

यह दर आज से 10 साल पहले 40% तक कम थी. यानी महज पिछले 10 सालों मे ही पुरूषों में मानसिक रूप से भारी बदलाव आया है.

इस रपट के अनुसार दुनिया भर के पुरूषों मे सेक्स के प्रति बढ रहे उदासीनता के भाव की कई वजहें है, जिनमे प्रमुख है महिलाओं का बदल रहा सामाजिक उत्तरदायित्व. अधिकाधिक महिलाएँ अब व्यवसायिक उद्यम अपना रही हैं और इसकी वजह से युगल अत्यधिक व्यस्त होते जा रहे हैं और एक दूसरे को कम समय दे पाते हैं.

दुसरी बडी वजह है इंटरनेट, टीवी और पत्रिकाओं मे सेक्स आधारित सामग्री का आसानी से उपलब्ध होना. आसानी से उपलब्ध सेक्स आधारित सामग्रियों से पुरूषों मे ऊब की भावना बढ रही है. तीसरी सबसे बडी वजह आज का तनावपूर्ण जीवन और बढ रही मँहगाई है. हर समय तनाव मे रहने वाला व्यक्ति सेक्स के प्रति उदासिन हो जाता है.

ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों मे यह दर और भी अधिक है क्योंकि वहाँ पुरूष तनाव को दूर भगाने के लिए शराब जैसी वस्तुओं का अधिक सेवन करते हैं और इससे उनका सेक्स जीवन भी प्रभावित हुए बिना नही रहता.

गलतियाँ जो महिलाएँ आम तौर पर बेडरूम में करती हैं

अत्यधिक भद्रता:

भद्रता का अहसास कराना अच्छा है, परंतु अत्यधिक भद्रता उचित नहीं होती. आपका व्यवहार और हाव भाव शयनकक्ष में मूड को बना और बिगाड़ सकता है. तो जब जोश प्रगट करने का अवसर हो तो हिचकिचाएँ नहीं.

महत्वपूर्ण यह है कि आपका मित्र आपसे क्या अपेक्षा रखता है. मित्र की आशाओं को समझ पाने से काफी मुश्किलें आसान हो जाती है.


बातचीत ही बातचीत:

महिला हैं तो बातचीत तो होगी ही! यह एक वैज्ञानिक सत्य है कि महिलाएँ अधिक बातचीत करती हैं. बातचीत करना बेहद जरूरी भी है, लेकिन इसकी भी एक सीमा तो होती ही है. कभी ना खत्म होने वाली बातचीत शयनकक्ष के लिए उपयुक्त नहीं है.

सेक्स के लिए बातचीत के साथ साथ शारीरिक स्पर्श भी आवश्यक होता है. इसलिए बातचीत करते समय भी अपने मित्र को यह अहसास जरूर कराएँ कि आप उनके करीब हैं, मानसिक रूप से भी शारीरिक रूप से भी.


सेक्स दोनों के लिए:
सेक्स दोनों के लिए उपयोगी है. इसलिए सेक्स को अहसान के रूप में लेना गलत भी है और घातक भी. सेक्स के लिए प्रदान करने और प्राप्त करने की भावना बेहद जरूरी होती है लेकिन इस भावना का प्रदर्शन ठीक नही है.

इसलिए जब तक आपके मित्र को पूर्ण संतुष्टि ना मिल जाए तब तक अपने जोश को बनाए रखने का प्रयत्न करें और बजाए इसे एक रोजमर्रा के कार्य के रूप में देखने के

सेक्स से आनंद प्राप्त करें.


निष्क्रीयता:

अधिकतर भारतीय महिलाएँ शयनकक्ष में निष्क्रीय रहना पसंद करती हैं और अपने तथा अपने साथी के आनंद के लिए अपने साथी पर ही निर्भर रहती हैं. यह ठीक नहीं है. बजाए निष्क्रीय रहने के यदि सक्रियता से सेक्स का आनंद लिया जाए तो यह मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से लाभदायी होता है.
अपने मित्र को बताएँ कि आपको किस प्रकार से आनंद प्राप्त होगा और उनसे भी पूछें कि उन्हें किस तरह से आनंद प्राप्त होगा.

विवेचन:

सेक्स के बारे में विवेचन हद से अधिक हो, तो वह ठीक नही माना जाता है. अपने मित्र को अपनी रूचियों तथा अरूचियों के बारे मे बताना गलत नही है, लेकिन उनके हर कदम पर नजर रखना भी सही नही है.

अपने मित्र को पूरा मौका दें और कुछ नया करते रहें. इससे सेक्स जीवन में समरसता बनी रहती है.

36-28-36 अब भूतकाल की बात हुई

बदल रही दूनिया का असर हर कहीं पड रहा है और इसमें मानव शरीर भी शामिल है. रोजमर्रा की जिंदगी कठीन होती जा रही है लगभग पूरी दुनिया भागती हुई सी नजर आती है. इसके असर ने महिलाओं की शारीरिक सरंचना को भी बदलना शुरू कर दिया है.

वैज्ञानिकों का दावा है कि जिसे “अवरग्लास फीगर [36-28-36]” कहा जाता है वह अब जल्द ही इतिहास बनने वाला है. महिलाओं के शरीर का जो अनुपात उन्हें सुंदरता प्रदान करता था वह अब धीरे धीरे मिट रहा है.
महिलाओं के आदर्श शारीरिक अनुपात [36-28-36] के अनुसार उनका वक्षस्थल सुडौल, कमर पतली और नितम्ब वक्षस्थल जितने बडे होते हैं. यह अनुपात ना केवल महिलाओं को सुंदर बनाता है बल्कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है. लेकिन अब महिलाओं का शरीर इस अनुपात पर आधारित नहीं रह पाता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि कामकाजी महिलाएँ सुडौल नहीं रह पाती क्योंकि काम के पीछे की चिंता और भागदौड़ उनकी शारीरिक संरचना को बदल देता है. इससे उनकी शारीरिक रचना पुरूषों जैसी ही होने लगती है.

डॉ. एलिजाबेथ केशडन के अनुसार, कॉर्पोरेट कार्यशील महिलाएँ अधिक मात्रा में हार्मोन उत्सर्जित करती हैं जिससे वे शारीरिक रूप से मजबूत बनती हैं जो उनके व्यवसाय के लिए उपयोगी होता है. लेकिन इससे उनकी प्राकृतिक शारीरिक सरंचना बदल जाती है.

10 लाख में कौमार्य बेचने वाली महिला ने अपना अनुभव लिखा

रोमानिया की 18 वर्षीय छात्रा एलिना पर्सिया ने मधुरजनी के अपने पहले अनुभव को सार्वजनिक किया है. एलिना पर्सिया उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होने अपनी पढाई के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने कौमार्य की बोली लगाई थी.

उसके बाद इटाली के एक व्यापारी ने 10 लाख रूपयों की बोली लगाकर एलिना पर्सिया के साथ एक रात बिताने का मौका पाया था. अब एलिना ने उस व्यापारी के साथ हुए अपने अनुभव का वर्णन करते हुए लिखा है कि मैं उससे वेनिस में मिली थी और हमने अपनी रात्री एक मँहगे होटल में बिताई थी. उससे पहले हम वेनिस घूमने भी गए.

एलिना ने कहा कि वह व्यापारी 45 वर्ष का है, लेकिन उसकी उम्र काफी कम लगती थी. एलिना ने स्वीकार किया कि मुझे उससे लगाव हो गया इसलिए मधुरजनी के पलों के दौरान मैं खुश थी.

दूसरे दिन उन्होनें एक सामान्य दम्पत्ति की तरह साथ-साथ नाश्ता भी किया.

एलिना रोमानियन विश्वविद्यालय की कम्प्यूटर साइंस की छात्रा है. उनके पास अपनी पढाई को आगे बढाने के लिए पैसे नहीं थे इसलिए पैसे जुटाने के लिए उन्होने अपने कौमार्य की बोली लगवाई थी.

अपने सेक्स जीवन में नए रंग भरें नवीन प्रयोगों के साथ

सेक्स का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है. सेक्स ने ना केवल हमारा स्वास्थ्य सुदृढ रहता है बल्कि कई मानसिक विकार जैसे कि थकान, तनाव और अकेलेपन का अनुभव दूर होता है.
लेकिन आपके शयनखंड में बीत रहे एक जैसे पलों से आपको निरसता का अनुभव हो सकता है और इससे सेक्स जीवन भी प्रभावित होता है. परंतु कुछ ऐसे आसान उपाय भी हैं, जिससे आप अपने सेक्स जीवन में नए रंग भर सकते हैं.

कुछ अनोखा सोचें:
अंग्रेजी में जिसे आउट ऑफ द बॉक्स कहते हैं, वैसा सोचें, यानी कि कुछ ऐसा जो आपने पहले सोचा भी ना हो तथा परम्परागत ना हो. तो हमेशा शयनखंड ही क्यों? उन पलों को आप कहीं भी महसूस कर सकते हैं, फर्श पर, सोफा पर, लीविंग रूम में अथवा रसोई में, बाथटब में, गार्डन में. अपनी कल्पनाशीलता को लगाम मत लगाइए और देखिए इससे कितना बड़ा फर्क आता है.

छोटी छोटी चीजें:
कुछ ऐसी चीजें भी है जो रोचकता को और भी बढा सकती है. एक रेशमी कपड़ा लीजिए और अपने साथी की आँखो पर पट्टी बाँध दीजिए. या फिर जब आप दोनों उन पलों का आनंद लेने के लिए तैयार हों जाएँ तो पहले एक साथ आइसक्रीम का मजा उठाएँ. यकीन मानिए आपको कई नए अनुभव होंगे.

तकरार के बाद प्यार:
पति पत्नी हैं तो लड़ाई तो होगी ही. वैसे ऐसा माना जाता है कि जिन युगलों के बीच लड़ाई नहीं होती उनके बीच सामंजस्य की भी कमी होती है. यहाँ लड़ाई से हमारा आशय मीठी तकरार से है, जो पति और पत्नी के बीच होना स्वाभाविक है. लेकिन उस तकरार का भी आप फायदा उठा सकते हैं.
कई मनोवैज्ञानिकों के राय है कि हल्की फुल्की लड़ाई के बाद अपने साथी को मनाने का सबसे आसान रास्ता होता है सेक्स. अविश्वसनीय? बिल्कुल नहीं. यदि आप दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं तो यकीन मानिए तकरार के बाद का प्यार सबसे आनंददायी होता है.

सेक्स होलीडे:
सेक्स होलीडे यानी कि सेक्स के लिए छुट्टियाँ. जब आप रोजमर्रा के कामकाज से बोर होने लग जाएँ तो सप्ताहांत की छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाएँ और नजदीक के किसी प्रवास स्थल पर पहुँच जाएँ. हो सकता है आप उस जगह को कई बार घूम कर देख चुके हों. लेकिन इस बार आप घूमने फिरने के लिए नहीं होंगे. आजमा कर देखिए.

क्या ऐसा भी सोचा है?
सेक्स के लिए शयनखंड की जरूरत कहाँ है? लोगों की नजरों मे आए बिना आप उन पलों को कुछ ऐसी जगह महसूस कर सकते हैं जिसे आप खूब पसंद करेंगे. जैसे कि रात गहराने पर कार लेकर निकल जाइए और किसी शांत और एकांत भरी जगह की खोज करिए, फिर कार की बैक सीट आपके काफी काम आएगी.
यही काम आप छत की तरफ जाने वाले सीढियों पर भी कर सकते हैं बशर्ते वहाँ अंधेरा हो.

5 ऐसे झूठ जो आपके पति आपसे कहते हैं!

अगली बार जब आप अपने पति के साथ हों और अपनी अथवा अपनी चीजों और पसंद की प्रशंसा सुनें तो खुश होने के साथ साथ एक बात पर अवश्य गौर करें – पुरूष अच्छी तरह से जानते हैं कि उनकी महिला मित्र या पत्नी को कैसे खुश रखना है!

प्रस्तुत है पाँच ऐसे झूठ जो आपके पति आम तौर पर आपसे कहते होंगे:

नहीं तुम मोटी तो नहीं लग रही:

यदि आप अपने पति से यह पूछ रही हैं कि इस नई ड्रेस में आप कैसे लग रही हैं तो आपके पति क्या जवाब देंगे? आप स्वयं जानती हैं कि उनका जवाब क्या होगा. आप उनसे पूछेंगी कि क्या आप इस ड्रेस में मोटी लग रही हैं? तो उनका जवाब यही होगा - नहीं तुम मोटी तो नहीं लग रही.

सच्चाई आप और आपके पति दोनों जानते होंगे.

यह साड़ी तुम पर बहुत अच्छी लग रही है:

आपने कोई नई साडी पहनी और अपने पति से पूछा कि यह साडी आप पर कैसी लग रही है तो चाहे पसंद आए या ना आए 90% पति यही कहेंगे कि यह साडी तुम पर बहुत फब रही है.

तुम मिस यूनिवर्स से कम नही:
बहुतों बार आपने अपनी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाते हुए देखी होगी. आपके पति आपसे कहें कि आप दुनिया में सबसे सुंदर हैं तो यह उनके लिए सच भी हो सकता है. आखिर वे आप से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन पुरूष जानते हैं कि यह महिलाओं को खुश करने का एक सबसे सरल उपाय है.

अरे मुझे रब ने बना दी... बेहद अच्छी लगी:
यह बात पतियों पर तो नहीं लेकिन बॉयफ्रेंड पर अच्छी तरह से लागू होती है. शायद ही कोई लडका ऐसा होगा जो अपनी गर्लफ्रेंड के आगे ऐसा कहे कि उसे रोमांटिक फिल्में पसंद नहीं आती.

आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ रब ने बना दी.. देखने जाएँ तो बहुत सम्भव है कि वह सीट पर बैठा यह सपना देख रहा होगा कि इस रोमांटिक फिल्म के खत्म होने के बाद खुश गर्लफ्रेंड का साथ उसके लिए कितना सुहाना होगा!

सॉरी:
एक शब्द और सबसे सरल. यह वह झूठ है जो लगभग हर पति अपनी पत्नी से बोलता है. गलतियाँ तो सभी से होती हैं, लेकिन मान कर चलिए यह एक शब्द पुरूषों का सबसे बडा हथियार है! सच हो या झूठ पर यह हमेशा काम करता है.

5 ऐसी चीजें जो आपके सेक्स जीवन में नए रंग भर सकती हैं

क्या आप अपने सेक्स जीवन में निरसता का अनुभव कर रहे हैं? कुछ ऐसे साधारण से उपाय हैं, जो नीरस सेक्स जीवन में नए रंग भर सकते हैं.
हम यहाँ 5 ऐसी वस्तुओं की सूची दे रहे हैं जिनका प्रयोग कर आप खुद देख सकते हैं कि कैसे ये छोटी चीजें आपकी सेक्स जिंदगी में नया उत्साह ला सकती है!

  1. आँखों की पट्टी: सिल्क या अन्य किसी कपड़े की छोटी पट्टी बनाइए और अपने साथी की आँखों को ढक दीजिए. इसके बाद उन्हें सोचने दीजिए कि आप क्या करने वाले हैं. नए प्रयोग कीजिए. आँखों पर पट्टी बंधी होने से आपके साथी को भी कुछ अलग सा अहसास होगा. लुकाछिपी का यह खेल काफी मजेदार साबित हो सकता है. आजमा कर देखिए.
  2. सुगंधित तेल: अच्छी खुश्बू दिलो दिमाग को तरोताज़ा कर देती है. आप अपने शयनकक्ष में कुछ ऐसे सुगंधित तेल रख सकते हैं, जिनका इस्तेमाल मसाज करने मे किया जा सकता हो. यह भी कुछ नया अनुभव देगा.
  3. हथकड़ी: सचमुच की ना सही! किसी भी कपड़े का इस्तेमाल आप हथकड़ी बनाने में कर सकते हैं. बस अपने साथी के हाथ कपडे से बांध दीजिए [ध्यान रखें की उन्हें चोट ना लगे]. इस तरह से कुछ देर के लिए वह आपका गुलाम बन जाएगा (यकीन मानिए इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी). इसके बाद के क्षण आपके होंगे!
  4. बड़ा सा आईना: कभी कभी खुद अपने “वे क्षण” देखना भी रोमांचकारी हो सकता है. तो क्यों ना आप अपने पलंग के पास किसी बड़े आईने को रख दें. इसके नतीजे रोमांचकारी होंगे.
  5. सोफ्टी: रसोईघर में जाएँ और फ्रिज में से सोफ्टी, स्ट्राबेरी, क्रीम, जैम अथवा जेली कुछ भी ले निकाल लीजिए. यह सूची कितनी भी लम्बी हो सकती है. अब यह आपके और आपके साथी के ऊपर है कि आप दोनों इनका किस तरह से इस्तेमाल करते हैं. प्रयोग तो अनेकों हैं. कुछ नया सोचिए.

ये सभी प्रयोग सेक्स जीवन और अंतरंग क्षणों में नए रंग भर सकते हैं. लेकिन ये पल बेहद निजी होते हैं, इसलिए आप स्वयं ही जान सकते हैं कि आप दोनों कैसे चरम संतुष्टि पा सकते हैं.

5 ऐसी गलतियाँ जो पुरूष बेडरूम में आम तौर पर करते हैं

यह सही है कि पुरूषों और महिलाओं की सेक्सुअल ईच्छाएँ और चरमोत्कर्ष तक पहुँचने में लगने वाला समय अलग अलग होता है. लेकिन इन असमानताओं की बीच संतुलन साध पाने से हमारा सेक्स जीवन सुखमय बन सकता है.
पुरूष महिलाओं की अपेक्षा सेक्स के प्रति अधिक सवेंदनशील होते हैं, इसलिए वे आम तौर पर कुछ ऐसी गलतियाँ करते हैं, जिनसे बचा जाना चाहिए.

प्रेम की शुरूआत तुरंत ही नही होती:
इस बात का ध्यान रखें कि कही आप अपनी साथी/पत्नी के साथ जबरदस्ती तो नहीं कर रहे. चुँकि पुरूष महिलाओं की अपेक्षा तेजी से उत्तेजित होते हैं, इसलिए वे प्रेम की अपेक्षा सेक्स को अधिक महत्व देने लग जाते हैं. यह बात ध्यान मे रखने जैसी है कि सेक्स भी प्रेम का ही एक हिस्सा है, उससे अलग नहीं है.

इसलिए अपने बेडरूम के माहौल को प्रेममय बनाए रखें. अपनी साथी / पत्नी के साथ मित्रतापूर्ण और प्रेम भरा व्यवहार करें. उन्हें समय दें और प्रेमवत बातें करें.

फोरप्ले बेहद जरूरी:
महिलाएँ पुरूषों की अपेक्षा धीरे धीरे उत्तेजित होती है. इसलिए पुरूषों के लिए जरूरी है कि वे अपनी उत्तेजना को काबु मे रखें और अपनी साथी को उत्तेजना प्राप्त करने का समय दें. सेक्स में लिप्त होने से पहले फोरप्ले बेहद जरूरी होता है.

कई मनौविज्ञानी तो फोरप्ले को सेक्स से भी अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं. यदि आप लम्बे समय तक फोरप्ले में मग्न रहते है आपको तथा आपकी मित्र को पूर्ण संतुष्टि का अनुभव होता है.

आपकी पत्नी पोर्नस्टार नही है:
ध्यान रखें की पोर्न फिल्में छलावे से अधिक कुछ नहीं होती. उन फिल्मों मे दिखाई जा रहे दृश्य फिल्माए गए होते हैं और वास्तविक नहीं होते हैं. इसलिए उन फिल्मों के पात्र जो अभिनय करते हैं वैसी ही अपेक्षा हम अपने मित्र से नहीं रख सकते.

आपकी साथी को पोर्नस्टार के रूप मे ना देखें और ना ही उनसे अनेपक्षित उम्मीदें रखें. जो क्रिडाएँ आपके साथी को रूचीकर ना लगे वे क्रिडाएँ करने के लिए उन्हें बाधित ना करें. क्योंकि सेक्स आखिरकार दोनों व्यक्तियों की व्यक्तिगत रूचि का मामला है.

अपनी साथी को भी मौका दें:
सेक्स के दौरान खुद में इतना ना खो जाएँ कि आपकी साथी / पत्नी को यह अहसास होने लग जाए कि आपको सिर्फ आपकी संतुष्टि से प्यार है उनसे नही. अपनी पत्नी को भी समय दें और उन्हें मनचाही क्रिडाएँ करने दें. सिर्फ अपनी नहीं बल्कि दोनों की संतुष्टि का ख्याल रखें.

एक चरमोत्कर्षी के बाद दूसरी:
पुरूषों के लिए यह सरल है लेकिन महिलाओं के लिए नहीं. पुरूष एक बार चरमोत्कर्षी प्राप्त करने के बाद तुरंत ही फिर से सेक्स में लिप्त हो सकते हैं, परंतु महिलाओं की बायोलोजी ऐसी नहीं होती है. उन्हें उत्तेजित होने और सेक्स का आनंद उठाने के लिए तैयार होने में समय लगता है.

इसलिए एक बार चरमोत्कर्ष प्राप्त करने के बाद विश्राम करें और तुरंत ही दूसरी बार सेक्स में लिप्त ना हो जाएँ. इसके विपरित दोनों की चरमोत्कर्षी के बाद अपनी पत्नी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने से आप दोनों को मानसिक शांति मिलेगी.

25% कर्मचारी ऑफिस में पोर्न साइटें देखते हैं

एक शोध के अनुसार हर 4 में से 1 ऑफिस कर्मचारी अपने ऑफिस समय का अमुक हिस्सा पोर्नोग्राफिक साइटें देखने मे बिताता है. ये आँकडे यूके की विभिन्न ऑफिसों से अक्तूबर महिने के दौरान एकत्रित किए गए हैं.

निल्सन ऑनलाइन के द्वारा की गई इस शोध के अनुसार पिछले साल की तुलना में यह दर 10% तक बढ गई है. लोग सुबह सुबह और शाम के समय में पोर्न साइटें देखने लगते हैं.
यह दर इसलिए भी बढी है क्योंकि अब इंटरनेट पर मुफ्त पोर्न साइटों की भरमार हो गई है. ये साइटें युट्यूब की तर्ज पर ही काम करती है और प्रयोक्ताओं को मुफ्त में पोर्न वीडियो दिखाती है.

लेकिन इनसे कामकाजी समय का भारी नुकसान होता है. इसके अलावा इस तरह की साइटें वाइरस और एडवेर को कम्प्यूटर सिस्टम मे डाल देती है, जिससे उन्हें ठीक कराने के पीछे समय और पैसे दोनों का व्यय होता है.

फोरप्ले के दौरान की जाने वाली आम गलतियाँ

फोरप्ले, सेक्स का एक अहम हिस्सा है जब युगल अपने आप को उन अंतिम चरम क्षणों के लिए तैयार करते हैं. लेकिन फोरप्ले के दौरान कुछ ऐसी गलतियाँ हो सकती है जिससे आपके सेक्स जीवन में निरसता व्याप्त हो जाए. कुछ ऐसी ही गलतियाँ निम्नलिखित हैं.

जल्द निपटारा:
फोरप्ले सेक्स का एक हिस्सा है ना कि सेक्स के पहले का शुरूआती दौर. कई युगल, विशेषरूप से पुरूष, फोरप्ले के दौरान हडबडी दिखाते हैं. यहाँ यह समझना जरूरी है कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं को सेक्स के लिए तैयार होने में समय लगता है और अच्छा फोरप्ले उनके लिए बेहद जरूरी होता है. इसलिए फोरप्ले के दौरान हडबडी करने से बचना चाहिए. फोरप्ले यदि थोडा अधिक समय तक चले तो भी कोई हर्ज नहीं है बल्कि यह चरम क्षणों के दौरान आपके रोमांच को बढाता ही है.

काटना:
फोरप्ले के दौरान उत्तेजित होकर अथवा मजाक में अपने साथी के गले अथवा कान को काटना एक आम प्रवृति है. लेकिन इस दौरान ध्यान ना रखने से आपके साथी को चोट लग सकती है. कभी भी उत्साह में आकर होश ना खोएँ और ध्यान रखें की आपके काटने से साथी को चोट ना लगे.

नाखुनों का हमला:
महिलाओं के हाथों के नाखुन आम तौर पर बढे हुए होते हैं. प्रेम के क्षणों के दौरान महिलाएँ अपने नाखुनों का इस्तेमाल करती हैं. यहाँ भी ध्यान देने योग्य बात है कि उनके नाखुनों से कहीं उनके पुरूष मित्र को चोट ना लग जाए. यह ना केवल प्रेम के उन क्षणों को पलभर में समाप्त कर देता है बल्कि आपके रोमांचक पल दवाई लगाने में लग सकते हैं.

स्नायूओं का खिंचाव:
सेक्स एक अच्छी कसरत जरूर है, लेकिन कसरत भी एक हद तक ही उपयोगी होती है. कसरत करने का भी एक प्रकार होता है और उसका ध्यान ना रखने से चोट लग सकती है.

सेक्स के दौरान भी ध्यान रखें की उत्साह में आकर आप कोई इस तरह का आसन ना अपना लें जिससे आपके स्नायूओं पर अनावश्यक बोझ पडे और मोच तथा सूजन आ जाए.

नींद में खो जाना:
फोरप्ले छोटा ना हो यह जरूरी है, लेकिन इतना लम्बा भी ना हो कि आप चरम आनंद प्राप्त करने के लिए शयनकक्ष में जाएँ और जाते ही थकान के मारे सो जाएँ. यकीन मानिए, कई युगलों को यह परेशानी रहती है कि फोरप्ले के बाद वे दोनों इतना थक जाते हैं, नींद अपने आप आ जाती है. वैसे कोई भी यह नहीं चाहेगा.